Headlines

Accident :-कुठालगेट के पास वरना कार का एक्सीडेंट, तीन लोग घायल

देहरादून – राजपुर क्षेत्र अंतर्गत कुठालगेट से आगे शिव मंदिर के पास एक वरना कार दुर्घटना हुई , उसमें 3 लोग घायल हुए, घटना की सूचना पर तत्काल राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घायल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया।

वाहन सवार राजस्थान के श्री गंगानगर के होना बताया है, जो तीन वाहनों के काफिले को लेकर मसूरी आए हुए थे,

पुलिस की पूछताछ पर पता चल कि अपने ही काफिले की गाड़ी को ओवरटेक करने के कारण शार्प मोड पर एक्सीडेंट हुआ।

साथ ही वाहन चालक को पहाड़ी क्षेत्र में ड्राइविंग का अनुभव भी कम है। घायलों के साथियों ने बताया वाहन चालक शराब का सेवन नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:   Death :- मीनस के पास हिमाचल नंबर की बोलेरो नदी में गिरी ड्राइवर की मौत

सम्पूर्ण रेस्क्यू में थाना राजपुर की पूरी टीम ने त्वरित पहुंचकर कार में  घायल लोगों को इलाज के लिए चिकित्सालय लाया गया और सबकी जान बच पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *