Headlines

Overview:- मेलाधिकारी ने किया गुरुकुल कांगड़ी विवि के संग्रहालय का अवलोकन

 हरिद्वार 07 अप्रैल 2026।

मेलाधिकारी सोनिका ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का भ्रमण कर उसके पुरातत्व संग्रहालय का अवलोकन किया,

जहां हरिद्वार, उत्तराखंड तथा देश के विभिन्न हिस्सों की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत सहेजकर रखी गई है।

संग्रहालय में संरक्षित दुर्लभ पुरावशेषों और प्राचीन धरोहरों को देखकर उन्होंने इसे अत्यंत मूल्यवान और अनमोल बताया।

मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले अधिक से अधिक श्रद्धालु,

और पर्यटक इस संग्रहालय में पहुंचकर इन पुरातात्विक धरोहरों से परिचित हों, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे,

ताकि आस्था के साथ-साथ लोग देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी अनुभव कर सकें।

इस अवसर पर विवि के पुरातत्व विभाग के निदेशक प्रभात कुमार के एवं संग्रहालय के अध्यक्ष मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *