Headlines

Workshop:-समान नागरिक संहिता को लेकर पुलिस मुख्यालय में हुई वर्कशॉप

देहरादून  – पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में समान नागरिक संहिता  के विषय पर एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर अपने-अपने विचार रखे और विभिन्न विधिक बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

निवेदिता कुकरेती, पुलिस उप महानिरीक्षक/ अपर सचिव गृह उत्तराखण्ड शासन ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से समान नागरिक संहिता  के विधिक बिन्दुओं- विवाह, विवाह विच्छेद, विल, सहवासी सम्बन्ध, के पंजीकरण की अनिवार्यता, व उसकी प्रक्रिया पर विस्तार पूर्वक पर प्रकाश डाला।

साथ ही संहिता के विधिक प्रावधानों के उल्लंघन के दाण्डक परिणामों के बारे में बताया गया। संहिता को लागू करने व उसकी प्रक्रिया के तहत सम्बन्धित पदाधिकारियों के दायित्व व कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया।

ये भी पढ़ें:   Opening :- श्री गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में पहुंचे सीएम धामी

वर्कशॉप के दौरान विभिन्न समुदाय के व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने संहिता के लागू होने पर उनके अपने सामाजिक अधिकार से जुड़े बिन्दुओं के सम्बन्ध में उत्सुकता के साथ प्रश्न कर परिचर्चा में सक्रीय भाग लिया।

वर्कशॉप के दौरान प्रस्तुतिकर्ता व विधिक जानकारों ने उनके प्रश्नों का उत्तर देकर यह स्पष्ट किया गया कि संहिता द्वारा सभी धर्म व समुदाय के सामाजिक अधिकारों में सामन्जस्य स्थापित करते हुए उसमें एकरूपता लाने का प्रयास किया गया है।

इस संहिता से लोगों में एवं विभिन्न धर्म व समुदाय के बीच समन्वय व एकरूपता स्थापित होगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए और उत्तराखंड में कानून के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।

ये भी पढ़ें:   Khule Kapat:-चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज़, यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के कपाट खुले

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने कहा गया कि संहिता के लागू होने से इसके दाण्डिक परिणामों के सापेक्ष पुलिस के क्या कर्तव्य होंगे और लोगों में पंजीकरण की अनिवार्यता, विधिक परिणामों व उनके विधिक अधिकारों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

संहिता का सफल क्रियान्वयन कैसे किया जाएगा के सम्बन्ध में भविष्य में भी इस तरह की वर्कशॉप आयोजित किये जाएंगे, ताकि लोगों की शंकायें दूर की जा सके और लोगों को संहिता के सम्बन्ध में जागरुक किया जा सके।

वर्कशॉप में  वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड  ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन / अभिसूचना एवं सुरक्षा, समस्त पुलिस महानिरीक्षक,

ये भी पढ़ें:   Inauguration:-नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित मुफ्ती शमून कासमी, अध्यक्ष उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड, नदीम जैदी सदस्य वक्फ ट्रिब्यूनल, जावेद अहमद, सहायक अभियोजन अधिकारी, सीमा जावेद,

पूर्व सदस्य राज्य अल्पसंख्यक आयोग, गुरबक्श सिंह राजन- प्रधान गुरु सिंह सभा,  गुरजिंदर आनंद, सैमुअल पॉल लाल अध्यक्ष उत्तराखण्ड क्लर्जी फैलोशिप,

अभिनव जैकब  फादर चर्च नेहरूग्राम, देवेंद्र भसीन पूर्व प्रचार्य डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, प्रोफेसर सत्यव्रत त्यागी- डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, डॉ० अरुण कुमार रतूडी, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून,

सुनील मैसोन  दून उद्योग व्यापार मंडल नेता, गीता जैन- प्रिंसिपल राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, गीता खन्ना-अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सम्मिलित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Woxa – Responsive WordPress Theme for Blogs/Mini-Magazines WP Admin Pages PRO WP Adsense Guard Plugin WP AMP – Accelerated Mobile Pages for WordPress and WooCommerce WP Animated Buttons | WPBakery Button Addon WP Bakery Autoresponder Addon WP BioLink – Bio Links Page Builder for WordPress WP Bra Calculator – WooCommerce Addon WP Brain – WordPress Logic Controller WP Cafe | Restaurant Reservation, Food Menu & Food Ordering for WooCommerce