Headlines

Talent :- विश्व ओलम्पिक दिवस पर देहरादून में आयोजित खेलों में खिलाडी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा- भंडारी

देहरादून 11 जून 2026।

 देश भर में 23 जून को विश्व ओलम्पिक दिवस मनाया जाएगा। विश्व ओलम्पिक दिवस को लेकर देहरादून में भी तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दून जिले की बात करें तो यहाँ विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष हो रहे ओलम्पिक दिवस कप लेकर कई खेल सम्मलित किए गए है।

जिनमें बुसु, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबाल, बॉक्सिंग खेलों को शामिल किया गया है।

यह आयोजन 20 जून से शुरू होंगे और 23 जून तक चलेंगे।

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की यह सभी प्रतियोगिता ओपन स्तर पर होंगी।

जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल से शुरू होंगी जिसकी अंतिम तिथि 19 जून रखी गई है।

वही उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *