Headlines

Fit UK :- फिट उत्तराखंड की मुहिम शुरू की जाए- सीएम धामी

देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया था। ऐसे में प्रदेश में फिट इंडिया, फिट उत्तराखंड की मुहिम शुरू की जाए।

स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाए।

साथ ही, रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए अभियान को तेज करने, ड्रग्स तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने, एवं समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   Service Fortnight:- सीएम धामी ने 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम का किया शुभारंभ

इस पहल से स्कूली छात्रों को भी जोड़ा जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *