Headlines

Sports :- जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्पोर्ट्स – रेखा आर्या

देहरादून – खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की और से आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 300 से ज्यादा खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम सभी को स्पोर्ट्स को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने जीवन में एक स्पोर्ट्स कार्ड बना लेते हैं तो हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड जैसे तमाम हेल्थ इंश्योरेंस कार्डों की जरूरत कम से कम पड़ेगी।

ये भी पढ़ें:   UPL:- बारिश के बीच मुकाबलों में पिथौरागढ़ हरिकेन्स और टिहरी टाइटंस की जीत, रोमांचक हुई फाइनल की रेस

खेल मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स कार्ड से उनका अर्थ यह है कि अपने दिनचर्या में रोजाना कम से कम 1 घंटा किसी एक फील्ड गेम को देना शुरू करें। खेल मंत्री ने कहा कि ताइक्वांडो जैसा खेल लड़कियों के कैरियर और स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आत्मरक्षा के लिए भी जरूरी है।

रेखा आर्या ने कहा कि ताइक्वांडो में 38 राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था और धीरे-धीरे उत्तराखंड इस खेल का हब बनता जा रहा है।

आयोजक संगठन के अध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि खेल हमें टीम भावना सिखाते हैं इसलिए हर युवा को किसी न किसी खेल से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के ताइक्वांडो टीमों ने कई हैरान करने वाले कर्तव्य भी दिखाएं।

ये भी पढ़ें:   WorldSkills 2026 :- में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक

खेल मंत्री रेखा आर्या और भगत सिंह कोश्यारी ने इसके पहले प्रतियोगिता की टीशर्ट का भी लोकार्पण किया।इस अवसर पर उद्योगपति एस फारूक, जावेद खान, हिना हबीब व खिलाडी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *