Headlines

ChamoliNews:-हेलंग में बस और टैम्पो ट्रेवलर की टक्कर में चार लोगों घायल

चमोली- थाना जोशीमठ ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि हेलंग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर  एसडीआरएफ टीम पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीम घटनास्थल को रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि हेलंग मार्ग पर झडकुला के पास दो गाड़ियां, बस और टैम्पो ट्रेवलर, टक्कर होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। जिस कारण टैम्पो ट्रेवलर में सवार 04 व्यक्ति घायल हो गए है।

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कड़ी मशक्कत कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:   Festival:- भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल हुआ संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *