Headlines

Champawat News:- दिगालीचोड़ क्षेत्र  के मटियानी गांव में बादल फटने से आया मलबा तीन लोगों की मौत

चम्पावत- जिला नियंत्रण कक्ष, चम्पावत ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि दिगालीचोड़ के जसोल क्षेत्र के मटियानी गांव में बादल फटने से आये मलबे में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस सूचना पर अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं। रास्ते मे अनेक स्थानों पर मार्ग बाधित हो रखा था। एस डी आर एफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए सभी बाधाओं को पार करते हुए।

रात्रि लगभग 12:00 बजे दिगालीचौड़ पहुँची, जहाँ से लगभग 14 किमी अत्यधिक दुर्गम पैदल मार्ग से घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन आरम्भ किया। स्थानीय लोगों द्वारा 02 शवों को पूर्व में निकाल लिया गया था।

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

आज 14 सितंबर को घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए एस डी आर एफ टीम ने एक महिला शांति देवी पत्नी  मानसिंह के शव को मलबे से बाहर निकाला। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है व लगातार सर्चिंग जारी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *