Headlines

सीएम धामी मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन को हुए रवाना

कैबिनेट के सहयोगियों के साथ अयोध्या धाम रवाना हुए मुख्यमंत्री।


 

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज प्रातः काल श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

ये भी पढ़ें:   Scientific Surveys:- केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण, ग्लेशियल झील विस्फोट बाढ़ जोखिम का आकलन करेगी विशेषज्ञों की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *