देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। साथ ही देश के कई शहरों के लिए नई वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ किया गया है,
इसी कड़ी में उत्तराखंड को भी एक और नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है, आज मंगलवार को देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तो वही देहरादून रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का वह आभार व्यक्त करते हैं कि लखनऊ और देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है।
दो राज्यों की राजधानियों के बीच यह ट्रेन संचालित होने पर दोनों राज्यों को भी जोड़ने का काम करेगी वहीं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कहना है, कि उनके द्वारा भी राज्यसभा में लखनऊ देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग रखी गई थी।
आपको बता दें कि देहरादून से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी,दोपहर 2:25 बजे ट्रेन देहरादून से लखनऊ के लिए रवाना होगी।
