Headlines

Dehradun News:-लाखों रू की स्मैक के साथ बरेली के दो ड्रग पैडलर आये पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्तों के कब्जे से 104 ग्राम अवैध स्मैक (कमर्शियल क्वांटिटी ) की गई बरामद।


देहरादून – थाना सेलाकुई पुलिस का थाना क्षेत्रान्तर्गत में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दो अभियुक्त को  स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों की तलाशी में उनके पास से लगभग 31 लाख 40 हजार रू0 कीमत की 104 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई,

अभियुक्त  के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों फुरकान पुत्र शराफत जावेद राजा पब्लिक स्कूल फरकपुर, थाना फरीदपुर, बरेली उम्र 20 वर्ष,

मोहम्मद फरमान पुत्र इलियास ग्राम नौगांव थाना फरीदपुर, जनपद बरेली, उम्र 19 वर्ष ने बताया कि वे दोनों बरेली के निवासी हैं तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उनके द्वारा अवैध मादक पदार्थो की अलग-अलग स्थानों पर तस्करी की जाती है, उनके द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया तथा शिक्षण संस्थानों को टारगेट किया जाता है,

ये भी पढ़ें:   Treatment - 60 साल पुरानी समस्या के समाधान की ओर बड़ा कदम सिरोबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य शुरू

जहां पर उन्हें मादक पदार्थो के मुंह मांगे दाम मिल जाते है। वे लोग बरेली से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर ऐसे स्थानो पर उंचे दामो में बेच देते है, जिससे उन्हें काफी मुनाफा हो जाता है।

आज वे स्मैक को बरेली से खरीदकर देहरादून स्थित इंडस्ट्रियल एरिया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को को बेचने के लिये आये थे, पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *