Headlines

Blessings :- हल्द्वानी के श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकास और जनकल्याण के लिए मांगा आशीर्वाद

हल्द्वानी 10 सितम्बर 2026।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी के चरणों में शीश नवाते हुए प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न की और प्रदेश के सर्वांगीण विकास,

जनकल्याण तथा नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत राज्य की सबसे बड़ी शक्ति है,

तथा सरकार जनभावनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद रहीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां महालक्ष्मी की कृपा से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है।

उन्होंने प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के लिए मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट,

सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।

मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने सभी के सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए प्रदेश की उन्नति के लिए मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें:   Improve:- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पाण्डे ने एसएसपी से यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *