Headlines

Homage:- भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की जयंती पर ऊर्जा भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

देहरादून 10 सितंबर 2026।

भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की 139वीं जयंती पर उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के ऊर्जा भवन, देहरादून में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंडित पन्त को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याण के क्षेत्र में जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी समाज और प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पंडित पन्त के आदर्शों को आत्मसात करते हुए,

अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा जनहित और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प भी लिया।

एडीबी टीम के साथ हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला

जयंती कार्यक्रम के उपरांत प्रबंध निदेशक ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की टीम के साथ आयोजित एक कार्यशाला में भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान यूपीसीएल में जेंडर इक्वालिटी, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा मानकों और सोशल पॉलिसी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में बेहतर कार्यान्वयन और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

कम एबीआर वाले खंडों पर जताई नाराजगी

इसके बाद प्रबंध निदेशक ने यूपीसीएल अधिकारियों के साथ एवरेज बिलिंग रेट (ABR) की समीक्षा बैठक भी की।

बैठक में कम एबीआर वाले खंडों के प्रदर्शन पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि और उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बिलिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना आवश्यक है।

इसके लिए सभी खंडों को निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदर्शन सुनिश्चित करना होगा।

यूपीसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि निगम में प्रशासनिक सुधार, सामाजिक उत्तरदायित्व,

पर्यावरणीय मानकों और राजस्व प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ये भी पढ़ें:   Flag Of:- सचिव आपदा प्रबंधन ने हरी झंडी दिखाकर सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *