Headlines

Dehradun News:- कटापत्थर नदी में डूबाने से हुई युवक की मौत

देहरादून-पुलिस चौकी डाकपत्थर ने एस डी आर एफ  को सूचित किया कि कटापत्थर के पास नदी में नहाते समय एक युवक उसमें डूब गया है जिसकी सर्चिंग को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर ASI सुरेश तोमर एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम मय आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए।

एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 20 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च किया व नदी में डूबे युवक शिवम भटनागर पुत्र  महावीर प्रसाद, उम्र- 19 वर्ष, निवासी- बाबूगढ़ विकासनगर, देहरादून के शव को बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Limited :- विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर जन-जन तक पहुँचाना होगा - राज्यपाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *