Headlines

DehradunNews:-कबाड़ी की दुकान में धमाका, आठ घायल

देहरादून – थाना रायपुर को 108 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि किद्दूवाला लेन न0-3, में एक कबाडी की दुकान में धमाका हुआ है, जिसमें दुकान में मौजूद आठ व्यक्ति घायल हो गये है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना रायपुर से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा।

दमकल तथा बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची तथा मौके पर बम निरोधक दस्ते ने वहां पर मशीनों के द्वारा घटनास्थल का मौका मुहाना कर जांच की पुलिस ने घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए कोरोनेशन तथा दून अस्पताल भिजवाया गया।

घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इस दुकान का मालिक रमेश कुमार खडका पुत्र धर्म सिंह खडका, निवासी लोउर नेहरूग्राम, थाना रायपुर है, इसने एक माह पूर्व ही इस दुकान को शुभम पुत्र दीपक को किराये पर दी थी,

ये भी पढ़ें:   Shuttle Service :-श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की  निगरानी, सोनप्रयाग में शटल सेवा हेतु लाइन व्यवस्था सुचारु

शुभम ने वहां पर कबाडी का कामकाज कर रहा था। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के सम्बंध में थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

घायल के नाम अनुज पुत्र जितेन्द्र, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष (गंभीर घायल), अभि पुत्र जॉनी, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष, बबलू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-25 वर्ष,

शिवम पुत्र बबलू, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष, समीर पुत्र टैटू, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, योगी उर्फ योगेश पुत्र दीपक, निवासी ईश्वर विहार, तपोवन रोड, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-27 वर्ष, बुद्व कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर देहरादून, रोहित पुत्र राजू, निवासी कॉवली रोड, देहरादून, उम्र- 30 वर्षीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *