Headlines

DehradunNews:-अवैध मदरसों को दस जून तक की समय सीमा

देहरादून-  उत्तराखंड में अवैध रूप से बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसों की शिकायत पर देहरादून पहुंचे राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने तीन मदरसों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया जहां बिना किसी पंजीकरण के चल रहे हैं।

मदरसों में कई अनियमितताओं के चलते सभी जिला अधिकारियों को दिल्ली तलब करने और अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर कार्रवाई की बात की थी।

राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने जानकारी दी है कि इस मामले में बिना मैपिंग के चल रहे सभी मदरसों को 10 जून तक की समय सीमा दी गई है जिसके अंतर्गत सभी मदरसों को अपने दस्तावेज मजबूत करने होंगे।

ये भी पढ़ें:   Darshan :- श्री केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर किए बाबा केदार के दर्शन 

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर जिला प्रशासन और मदरसों की तरफ से कोई ढील हुई तो आयोग इसके खिलाफ कोर्ट जरूर जाएगा जो आयोग का अधिकार है।

वहीं राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की मदरसों पर हो रही कार्यवाही पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि आयोग अपना काम बखूबी कर रहा है और जो भी समाज के बीच के माहौल को बिगड़ने की मंशा से कम कर रहे हैं उन्हें दायरे में रहकर अपने संस्थान चलाने होंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub GutenSearch – Amazon Affiliates Products Search and Embed Gutentype 100% Gutenberg WordPress Theme for Modern Blog Gwen – Blog & Magazine Elementor Template Kit Gwen - Creative Personal WordPress Blog Theme Gxber – Creative Agency WordPress Theme Gxber – Creative Agency WordPress Theme Gyim – Gym and Fitness WordPress Theme + RTL Gym fitness gym yoga, boxing WordPress Theme RTL Gym | Gym fitness WordPress Theme | Hercules RTL Gym Master – Gym Management System