Headlines

DehradunNews:-राज्यपाल ने पत्नी संग किया अपने मताधिकार का प्रयोग

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा प्रथम महिला  गुरमीत कौर ने पोलिंग बूथ शहीद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, पहुंच कर लोकसभा निर्वाचन–2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल ने कहा की लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट अनमोल और मतदान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा की सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

राज्यपाल ने कहा कि मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य योगदान दें।

ये भी पढ़ें:   Public Notice:-नेटवाड मोरी हाइड्रो पावर स्टेशन ने जारी की एडवाइजरी, नदी किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *