Headlines

DehradunNews:-हरिपुर कलां गंगा नदी में बही दो नाबालिक बालिकाएं

देहरादून :- स्थानीय लोगों ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि  गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा घाट पर सुबह दो बालिकाएं नदी में डूब गई है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा सब इंस्पेक्टर पंकज खरोला टीम और राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ये तीनों भाई बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे, जहाँ छोटा भाई तेज बहाव में बहने लगा जिसे बहता देख दोनों बहनों ने गंगा में छलांग लगा दी। छोटे भाई को तो स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया परन्तु दोनों बहनें लापता हो गयी।

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

नदी में बही बच्चियों के नाम साक्षी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 15 वर्ष,वैष्णवी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 13 वर्षीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *