Headlines

DehradunNews:-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल किया योग

देहरादून -अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पत्नी संग अपने शासकीय आवास पर योग किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

शुक्रवार को योग दिवस के अवसर पर योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिये गर्व की बात है। प्रधानमंत्री  के सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री  मोदी के तीसरे ऐतिहासिक कार्यकाल में इस वर्ष 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2024 को ”स्वयं एवं समाज के लिए योग” सूत्र के साथ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *