Headlines

DehradunNews:-युवती की हत्या में फरार चल रहे अभियुक्त को  पुलिस ने पकड़ा 

घटना में शामिल 04 अन्य अभियुक्तो की पूर्व में ही हो चुकी है गिरफ्तारी।


ऋषिकेश –  कोतवाली ऋषिकेश में वादी सकल साहनी पुत्र महेश्वर साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी मायाकुड थाना ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर 21 जनवरी 24 को बैजनाथ साहनी पुत्र दुरई साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश।

उसके अन्य परिजनों के द्वारा उनके व परिवारजनों के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडों व प्रेशर कूकर से हमला करने से उनकी पुत्री रूपा के सिर पर गंभीर चोट आने तथा दौराने उपचार एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में लाकर दाखिल की गई थी।

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 36/2024 धारा- 304/323/504/506/34 भादवि बनाम बैजनाथ साहनी आदि अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी को टीम गठित की घटना से संबंधित 04 अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया गया, घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त छोटू साहनी तभी से लगातार फरार चल रहा था, जिसको अभियोग उपरोक्त में वांछित किया गया था।

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम  उसके सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दे रही  थी, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलासं के माध्यम से अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि  वांछित चल रहे अभियुक्त छोटू साहनी को योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास है, इस सूचना पर पुलिस ने छोटू साहनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *