Headlines

DehradunNews:-पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ बिजनौर के शातिर चोर को पकड़ा

देहरादून – सन्दीप कुमार पुत्र हरिराम निवासी वार्ड न0-3, लालतप्पड डोईवाला ने कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा मोचिको कम्पनी पार्किंग लालतप्पड के पास से उनकी मोटरसाकिल सं0 -यू0के-14-ई- 4921 चोरी कर ली गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 271/24 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

दूसरी 10/09/24 को प्रिन्स कुमार पुत्र  देवराज सिंह, हाल निवासी माजरीग्रान्ट, डोईवाला देहरादून मूल निवासी ग्राम प्रेमपुरी थाना मंडावाली जिला बिजनौर द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी मो0सा0स0 यू0पी0 20 बी0वाई0-3482 मोचिको कम्पनी पार्किग से चोरी कर ली है। प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 273/24 धारा 303(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Review:- श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

चोरी की घटनाओं पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए  थाना डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए।

जानकारियां एकत्रित की और पुलिस ने  रूटीन वाहन चौकिंग के दौरान डोईवाला पुलिस ने  चैकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त अंकित कुमार उम्र-21 वर्ष पुत्र छत्रपाल को चोरी हुए वाहन सं0-यू0के-14-ई-4921 स्पेलेन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने इस मोटर साईकिल के अतिरिक्त 04 और मोटरसाइकिलों को चोरी कर बाल कुवांरी के जंगल मे छुपाना बताया गया, अभियुक्त की निशानदेही पर चारों मोटरसाइकिलों को बाल कुवांरी के जगंल से बरामद किया गया,

ये भी पढ़ें:   Festival:- भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल हुआ संपन्न

जिसमे मु0अ0सं0 273/24 धारा 303(3) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी हुई मो0सा0 स्पेलन्डर यू0पी0 20 बी0वाई0-3482 भी बरामद हुयी तथा उक्त अभियोगो से सम्बन्धित मोटरसाइकिलो के अतिरिक्त 03 अन्य मो0सा0 को अन्तर्गत धारा-35 (1)/106 बीएनएनएस मे थाना डोईवाला पर दाखिल किया गया।

पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बिजनौर का रहने वाला है तथा लालतत्पड में सोलटेक कम्पनी में लेबर का काम करता है एंव नशे का भी आदि है। अभियुक्त पूर्व में भी माह जनवरी 24 में बिजनौर से मोटरसाईकिल चोरी के सम्बन्ध मे जेल जा चुका है।

अभियुक्त ने लालतप्पड में सोलटेक कम्पनी व मोचिको कम्पनी के बाहर पार्किग से योजना बनाकर मोटरसाइकिलों की चोरिया की तथा उन्हे बाल कुंवारी के जंगल में छुपा दिया तथा उनकी नंबर प्लेटो को निकालकर फेक दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। आज अभियुक्त उक्त मोटर साइकिलों को बिजनौर में कबाड़ी को बेचने की फिराक में डील करने बिजनौर जा रहा था।

ये भी पढ़ें:   Review:- श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *