Headlines

DehradunNews:- रेस्टोरेंट में लगी आग में फंसे तीन ग्राहकों को पुलिस ने निकाला 

गैस पाइप के फटने से रेस्टोरेंट में अचानक धधकी थी आग, पुलिस तथा फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्यवाही कर पाया आग पर काबू।


देहरादून-  थाना सेलाकुई को सूचना मिली की ICFAI यूनिवर्सिटी के पास स्थित समित भोजनालय में आग लग गई है तथा रेस्टोरेंट में भरे हुए गैस सिलेण्डर भी रखें हुए हैं।

जिससे सम्भवत: कोई बडी दुर्घटना घटित हो सकती है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सेलाकुई  पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा फायर स्टेशन सेलाकुई से दमकल के वाहनों को मौके पर पहुंचने की सूचना दी।

मौके पर समित भोजनालय में लगी आग के कारण आस पास खडे वाहन भी उसकी चपेट में आ गये थे। जिन्पुहें लिस टीम ने हटाए और राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए।

ये भी पढ़ें:   Instruction :- जनता मिलन में 22 शिकायतों पर सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

दुकान के अन्दर फंसे मनीष शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी: राजा रोड सेलाकुई।यशपाल गुलेरिया पुत्र नरेश गुलेरिया निवासी तलवार टावर झाझरा प्रेमनगर। अभिषेक मिराडी छात्र ICFAI यूनिवर्सिटी को सकुशल बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक उपचार को सुभारती अस्पताल भिजवाया गया।

तथा आग को फैलने से रोकने के लिये दुकान में रखे गैस सिलेण्डरों को तत्काल बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा गया। मौके पर दमकल के  फायरफाइटर्स ने आग पर काबू पाया गया।

पुलिस की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मौके पर आग से रेस्टोरेंट में रखा सामान तथा आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट के पास खडी 04 मोटर साइकिलें जल गई हैं।

ये भी पढ़ें:   Instruction :- जनता मिलन में 22 शिकायतों पर सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गैस सिलेण्डर बदलते समय गैस पाइप के फट जाने के कारण आग लगना प्रकाश में आया है। आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *