Headlines

DehradunNews:-वसंत विहार क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में शामिल 08 अभियुक्तों को  पुलिस ने लिया हिरासत मैं

सड़क पर गुंडई दिखाना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने उतारी सारी खुमारी।


देहरादून – थाना बसंत विहार क्षेत्र में  26 मई की रात में दो पक्षों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका एसएसपी देहरादून ने स्वयं संज्ञान लेते हुए बसंत विहार थाने को तत्काल दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए ,

घटना की जांच करने पर पाया की पहला पक्ष का ऑटो ड्राइवर आरिफ खान निवासी आजाद कॉलोनी व द्वितीय पक्ष का ऑटो चालक हाकिम सिंह निवासी शास्त्री नगर थाना बसंत विहार ने अपने-अपने साथियों के साथ एक दूसरे पक्ष के साथ रात में अनुराग चौक के पास सवारी उतारने को लेकर बहस हो गई थी एवं दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

वीडियो का संज्ञान लेकर वसंत विहार पुलिस ने 28 मई 24 को अज्ञात के ख़िलाफ़ मुक़दमा धारा 147/323/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया तथा घटना में संलिप्त आठ अभियुक्तों हाकिम सिंह पुत्र नाथू राम उम्र 38 वर्ष निवासी शास्त्री नगर खाला थाना बसंत विहार देहरादून।सुजीत कुमार पुत्र जय किशोर पासवान उम्र 41 वर्ष निवासी 546 इंद्रानगर थाना बसंत विहार देहरादून।

नाथू लाल पुत्र होरी लाल उम्र 39 वर्ष निवासी 3B बसंत विहार एनक्लेव थाना बसंत विहार देहरादून। चौधरी पाल पुत्र लटूरी पाल उम्र 28 वर्ष निवासी शास्त्री नगर खाला थाना बसंत विहार देहरादून। आरिफ खान पुत्र गय्युर खान उम्र 28 वर्ष निवासी सत्तोवाली घाटी थाना बसंत विहार देहरादून।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

आतिफ खान पुत्र अफजाल खान निवासी सत्तोवाली घाटी थाना बसंत विहार देहरादून। साहिल खान पुत्र गय्युर खान उम्र 25 वर्ष निवासी सत्तोवाली घाटी थाना बसंत विहार देहरादून। समीर पुत्र चांद खान उम्र 25 वर्ष निवासी राजीव नगर चमनपुरी थाना पटेलनगर को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *