Headlines

DehradunNews:-शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली

देहरादून -शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल मंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हो रहे विभिन्न कार्यों जैसे क्रैच बिल्डिंग, पलटन बाजार में जल भराव, ई-बसों के संचालन, सहारनपुर चैक पर हो रहे ड्रेनेज कार्यों, सीसीटीवी कैमरों की अद्यतन स्थिति, सीवरेज कार्यों की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अपूर्ण कार्यों को जून 2024 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े हुए कार्यों के प्रचार-प्रसार को विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्सी बोर्ड लगवाने  अधिकारियों को निर्देशित किया।शहरी विकास मंत्री ने फूटपाथ पर वाहन पार्किंग आदि कब्जों के निराकरण  बोलार्ड लगाये जाने की स्थिति तथा समय-समय पर अतिक्रमण किये गये स्थानों पर ड्राईव चलाने अधिकारियों को निर्देश भी दिये।

ये भी पढ़ें:   Program:- 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम 

उन्होंने चकराता रोड पर फीडर पिलर, डिवाईडर एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की।मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत घरों में वाटर मीटर लगाये जाने की स्थिति, आराघर से मोथरोवाला तक के कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुए अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउण्ड के चारों ओर 08 हाई मास्ट तथा 101 स्ट्रीट लाईट लगाये गये हैं।

मंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रीन बिल्डिंग का कार्य नवम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए,

ये भी पढ़ें:   Water Bypass :- सीएम धामी ने खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण

उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये।इस अवसर पर सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना, सोनिका तथा स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *