Headlines

DehradunNews:- मानसून सत्र में घटित आपदाओं का करें अध्ययन: विनोद सुमन

देहरादून – सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को इस मानसून सीजन के दौरान घटित आपदाओं का विस्तृत अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष विभिन्न एजेंसियों के स्तर से सराहनीय राहत और बचाव कार्य किए गए हैं, लेकिन जो कमियां रह गई हैं, उनका मूल्यांकन भी जरूरी है ताकि भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग की जा सके।

16 स्थानों की कंट्रोल रूम से हो रही है मॉनीटरिंग

यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से केदारनाथ मंदिर के अलावा अब 15 और स्थानों की लाइव मॉनीटरिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Review:- श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

यूएसडीएमए के सिस्टम एक्सपर्ट हेमंत बिष्ट ने बताया कि इनमें केदारनाथ मंदिर के पृष्ठभाग, भैरव पुल, रुद्रप्वाइंट, लिनचौली, भीमबली, जंगल चट्टी, शटल ब्रिज, मुनकटिया, गौरीकुंड, सोनप्रयाग आदि क्षेत्र शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के जरिये सीधे यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम से इन क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *