Headlines

Delhi News:-उत्तर पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी में जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री जोशी

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा में हमारा प्रत्याशी रामभक्त और उनका देशद्रोही, चुनाव आपके हाथ में : गणेश जोशी।


नई दिल्ली  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत बुराड़ी विधानसभा के बाबा कॉलोनी और मुकुंदपुर मण्डल में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाई। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज मुकाबला राम भक्तो और राम विरोधियों के बीच में है।

उन्होंने कहा आज मुकाबला राष्ट्र भक्त और देश द्रोहियों में है। मंत्री ने कहा दिल्ली की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से यह स्पष्ट दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय होने जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Ground Inspection:-जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का जमीनी निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी संख्या में आई जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की। मंत्री जोशी ने लोगों से आगामी 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, गोपाल झा, गुलाब सिंह रावत, प्रभाकर झा, गिरीश बलूनी, दीपक त्यागी, राकेश नेगी, हरिकेश तिवारी, रेखा रावत, संगीता, लक्ष्मी रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub SearchWP Meta Box Integration SearchWP Metrics SearchWP Nimble Builder Integration SearchWP Polylang Integration SearchWP PrivateContent Integration SearchWP Redirects SearchWP Related Content SearchWP Shortcodes SearchWP Swedish Keyword Stemmer SearchWP Term Archive Priority