Headlines

DisasterNews:- आपदा सचिव सुमन ने कहाकि बंद सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर

देहरादून – आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान बंद हुई सड़कों को खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद चार दिनों में प्रदेश भर की 307 बंद सड़कों को खोल दिया है।हांलाकि अभी भी प्रदेश भर में 170 से ज्यादा सड़के बंद है।

जिनको खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। बता दें कि 14 सितंबर को प्रदेश की 480 से ज्यादा सड़कें बंद थी।मुख्यमंत्री ने इन मार्गों को भी जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन से 25 सितंबर तक सड़कों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.इसके बाद सचिव आपदा प्रबंधन ने सभी जिलों के डीएम से रिपोर्ट तलब की है।

ये भी पढ़ें:   Field Inspection:-जिलाधिकारी ने किया पिलंग मोटर पुल निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

वहीं आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जल्द बंद सड़कों को भी खोल दिया जाएगा। उन्होने बताया कि चारधाम यात्रा भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *