Headlines

PoliceNew:-पुलिस का दुकानदारों को बिना सत्यापन के नौकर ना रखने व उनके गृह जनपद से पुलिस सत्यापन दिखाने का आदेश 

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार पलटन बाजार व आस पास के क्षेत्र में बाहरी राज्यो से आकर दुकानों में काम करने वाले बिना सत्यापन कराये लोगो तथा बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों के किये गये सत्यापन।


देहरादून –  पल्टन बाजार व उसके आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने घंटाघर से पलटन बाजार, तहसील चौक, धामावाला बाजार, गांधी रोड, मोती बाजार आदि क्षेत्रों में वहृद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।

जिसमें बाहरी राज्यों से आकर दुकानों में काम करने वाले बिना सत्यापन कराये व्यक्तियों तथा बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।

ये भी पढ़ें:   Bhoomi Pujan:- खटीमा को मिलेगी जाम से राहत, 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

अभियान के दौरान पुलिस ने बिना सत्यापन के काम करने वाले तथा बाजार में संधिक्त रूप से घूम रहे कुल 58 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

जिन्हें थाने लाकर उनकी सत्यापन की कार्रवाई की गई, साथ ही उनके जनपदों के संबंधित थानों से उनके पूर्व इतिहास की भी जानकारी करते हुए संबंधित को भी अपने जनपदों के थानों से सत्यापन की कार्यवाही करवाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *