Headlines

वित्त मंत्री ने बजट की सराहना करने पर नागरिकों का धन्यवाद

देहरादून – वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2024-25 के बजट के लिए विभागीय अधिकारियों की पीठ थपथपाई है। साथ ही आगे भी सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा मंत्री डॉ अग्रवाल ने बजट की सराहना करने पर नागरिकों का धन्यवाद भी किया है।

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि बजट संतुलित और समावेशी बने, इसके लिए विभागीय अधिकार दिन-रात कार्य करते है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा कर कहा कि 89 हजार 230 करोड़ रूपये के बजट में प्रधानमंत्री   के मंत्र रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को ध्यान में रखकर संतुलित और समावेशी बजट बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

इससे सशक्त उत्तराखंड बनाने की धामी सरकार की प्रतिबद्धता में सफलता मिलेगी।डॉ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट है, जिससे विकास की गतिविधि बढ़ेगी। कहा कि सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया। जिसमें राज्य के हित धारकों के साथ संवाद तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे सुझावों का समावेश शामिल है।

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता समग्र विकास को लेकर है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का विजन है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में श्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में शामिल हो, इस दिशा में भी यह बजट कामगार साबित होगा।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, अपर सचिव सी रविशंकर, बजट अधिकारी मनमोहन मैनाली, बजट सलाहकार लक्ष्मी नारायण पंत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *