Headlines

HaridwarNews:-वोल्वो बस पलटी होमगार्ड समेत छ: यात्री घायल

नारसन- दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट डबल स्टोरी वोल्वो बस नारसन बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस घटना में चौकी में तैनात होमगार्ड समेत छ: यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर उपचार करवाया।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब चार बजे की है जब दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही डबल स्टोरी प्राइवेट वोल्वो बस जैसे ही  नारसन बॉर्डर के पास पहुंची तो बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी चेक पोस्ट को टक्कर मारते हुए पलट गई और चौकी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गया। इसके साथ ही बस में सवार कुछ यात्री भी घायल हो गये।

ये भी पढ़ें:   Save Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित

बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे और पीछे के टूटे हुए शीशों के रास्ते से यात्रियों को बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर मंगलौर कोतवाली में तैनात एसएसआई धर्मेंद्र राठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

इस दौरान हाइवे पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि डायल112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस चौकी को टक्कर मारते हुए हाईवे पर पलट गई है ।

मौके पर पहुंच कर बस को क्रेन के द्वारा साइड में कर दिया गया है वहीं उन्होंने बताया कि बस को हमने अपने कब्जे में ले लिया है बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *