Headlines

Jail News:-देहरादून के जिला कारगर में जल्द होगी पैथ लैब की सुविधा

देहरादून : – राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने सुद्धोवाला स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया।यहां उन्होंने कारागार में निवासरत महिला और पुरुष बंदियों का हालचाल जानने के साथ ही उनसे जेल में दी जा रही सुविधाओं और जेल प्रशासन के व्यवहार के बारे में जाना।

इस दौरान महिला बंदी रक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया।उन्होंने सभी बंदी रक्षकों से कहा कि जीवन मे हम से जो गलती हो गई है अब उस पर पछताने से कोई लाभ नही बल्कि अपनी गलती से सबक सीखते हुए आगे जब आप सभी यहां से बाहर निकले तो किस प्रकार से बेहतर समाज का निर्माण करे इस और कार्य करने की अपनी धारणा को विकसित करें।

ये भी पढ़ें:   Inauguration:- हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने जेल की रसोई गृह का निरीक्षण भी किया, बंदी रक्षकों ने कारागार में दिए जा रहे भोजन पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की।उन्होंने कारागार में उपस्थित चिकित्सकों से व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।जिस पर उन्हें बताया गया कि यहां पर पैथ लैब ना होने से काफी परेशानी होती है।

ऐसे में उन्होंने उपस्थित जेलर को मुख़्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर पैथ लैब स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।वहीं उन्होंने सभी कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए।साथ ही जेल के नोनिहालों को मुख़्य धारा में लाने के लिए उन्हें नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजने के लिए भी निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें:   Cabinet Meeting:- मंत्री मण्डल की बैठक हरिद्वार मेला नियंत्रण में हुई आयोजित

कहा कि नौनिहाल हमारे समाज का भविष्य हैं ऐसे में उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त हो ताकि आने वाले समय मे वह एक बेहतर समाज का निर्माण करें।इस अवसर पर डीआईजी जेल दधिराम,जेलर पवन कुमार कोठारी ,बीडीओ (रायपुर) परशुराम सकलानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *