Headlines

landslideNews:-मार्ग पर भूस्खलन होने से बंद मार्ग से एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने कराया 150 लोगों को सकुशल पार

चम्पावत – सर्किल ऑफिसर  चंपावत ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि शोला मुख्य मार्ग पर बोल्डर गिरने से मार्ग बाधित हो गया है, जिस कारण कई लोग मार्ग में फंसे हुए है।

इस सूचना पर अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस व बाढ़ आपदा राहत दल के सदस्यों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए।

रात के घनघोर अंधेरे के बीच लगभग 150 यात्रियों को सकुशल मार्ग पार कराया गया। रेस्क्यू के दौरान कुछ वृद्ध यात्रियों को जो दुर्गम मार्ग पार करने में असमर्थ थे, उन्हें  एस डी आर एफ जवानों द्वारा कंधे पर उठाकर मार्ग पार कराया गया।

ये भी पढ़ें:   Inauguration:- हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *