Headlines

JoshimathNews:- जोशीमठ में धूमधाम से मनायी जा रही श्री नृसिंह जयंती

जोशीमठ – श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान श्री नृसिंह की जयंती धूमधाम से मनायी जा रही है इस अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ को फूलों से सजाया गया है।

प्रात: को नित्य प्रात:कालीन पूजा- अर्चना के बाद हवन शुरू हो गया अपराह्न को जोशीमठ महिला भजन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन शुरू हो गया देर शाम को भगवान श्री नृसिंह का प्राकटोत्सव होगा तथा भगवान नृसिंह का अभिषेक संपन्न किया जायेगा।

उल्लैखनीय है कि प्रत्येक वर्ष बैशाख माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री नृसिंह का प्रकटोत्सव मनाया जाता है इसी दिन दानव राज हिरण्यकश्यप से भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान नारायण ने श्री नृसिंह का रौद्र रूप धारण किया तथा हिरण्यकश्यप का वध किया।

ये भी पढ़ें:   Negligence :- बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध समाधान के निर्देश: पीसी ध्यानी

श्री नृसिंह जयंती के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में श्रद्धालुओं को बधाई दी है।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष श्री नृसिंह जयंती मंदिर समिति द्वारा धूमधाम से मनायी जाती है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि आज आयोजित श्री नृसिह जयंती के अवसर पर सांसंद नरेश बंसल परिवार से उनके पुत्र सिद्धार्थ बंसल सपरिवार मौजूद रहे तथा जयंती का आयोजन में उनका विशेष सहयोग रहा।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तथा मंदिर समिति के पूर्व सदस्य ऋषिप्रसाद सती सहित देवपुजाई समिति के स़ंरक्षक पूर्व धर्माधिकारी श्री बदरीनाथ धाम भुवन चंद्र उनियाल, देव पुजाई समिति अध्यक्ष भगवती प्रसाद ऩंबूदरी तथा मंदिरकर्मी प्रात:कालीन पूजा एवं हवन में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:   Public Problems:-सीएम धामी ने खटीमा में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर सुनीं उनकी समस्याएं

श्री नृसिंह मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, तथा आचार्य प्रेम कोठियाल ने पूजा हवन संपादित किया। हकहकूकधारी अजीत कवाण एवं सुशील थपलियाल ने श्री नृसिंह मंदिर के शीर्ष पर ध्वज चढाया।

इस अवसर पर स्वामी मुकुंदानंद महाराज,बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट एवं दीपक नौटियाल, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, अवर सहायक अतुल डिमरी,प्रबंधक भूपेंद्र राणा,

राम प्रसाद थपलियाल, विजया ध्यानी,सतेश्वरी देवी, दिव्या नेगी,सुनीता सकलानी,हेमलता कांडपाल, शर्मिला,रामचंद्र सनवाल,आशीष नंबूरी, चंद्रप्रकाश भट्ट, केशव सहित समस्त मंदिर कर्मचारी अधिकारी, देवपुजाई समिति एवं जोशीमठ महिला मंगल पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर बंसल परिवार की ओर से भंडारा आयोजित किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *