Headlines

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया एच.आई .वी के प्रति जागरूक

देहरादून – उत्तराखण्ड एड्स नियंत्रण समिति देहरादून के सौजन्य से नवोदय कला विकास समिति ने स्टेट हैंडलूम एक्सपो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक्त किया ,उन्हें बताया एच.आई .वी कैसें फैलता हैं, इससे बचाव का तरीका और कैसें पता करें व उपचार बताया कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जानकारी दी ,इस नाटक में गौरव , मोहित,गरिमा ,नीतीश ,प्रेरना , भूपेन्द्र भट्ट कलाकारों ने भाग लिए। यह कार्यक्रम दिन के 4 बजे किया गया।

कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से अपने विचार लोगों तक पहुँचाया । इस स्टेट हैंडलूम एक्सपो में कई प्रकार के स्टाल हैं जिसमे से एक स्टालों राजस्थान की चादर का भी है जिसमें कॉटन ,मसलिन कॉटन ,पर्किल कॉटन आदि जैसी चादरें हाथों से बनाई गई हैं ।इसमें कई क़िस्म की चादर और कुशन कवर भी हैं।इन सब का मूल्य 800 रुपए से 3,500 रुपए तक का है । यह सब सामान दिखने में बहुत ही सुंदर हैं और लोगों को काफ़ी पसंद आ रहें हैं ।यहाँ पर एक स्टाल तुषार हैंडलूम नाम से भी हैं जो रुड़की के निवासी हैं ,इनके स्टाल पर पहाड़ी सदरी शाऊल , पहाड़ी टोपी उपलब्ध हैं , जिनका मूल्य 350 रुपए से 2000 रुपए तक का हैं ।इनका सारा काम हैंडलूम का है और लोगों को इनकी पहाड़ी वस्तुयें पसंद आ रहीं हैं ।

ये भी पढ़ें:   Folk Tradition :- उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व घी संक्रांति: घी त्यार, ओलगिया और पहाड़ की समृद्ध लोकपरंपरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *