Headlines

पुलिस के हाथ चढ़ा मुन्नाभाई  

SSC की MTS की परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को भेजने वाले अभियुक्त को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार।


 

देहरादून – विकास रस्तोगी पुत्र राजेन्द्र कुमार रस्तोगी ने 15 जून 23 को तहरीर दी कि अकेडमी ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज् इन्स्टीट्यूट निकट नन्दा की चौकी प्रेमनगर  में SSC की MTS द्वितीय पाली में सम्पन्न हुई परीक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान उम्मीदवार अशोक मीणा पुत्र सुगन लाल मीणा निवासी- कोली पाड़ा थाना- मासलपुर जिला करौली,

राजस्थान के स्थान पर अभियुक्त विवेक कुमार मण्डल पुत्र स्व० प्रकाश प्रसाद निवासी-ग्राम भवानी विगहा पो० अपसढ़, थाना वारिसलिगंज, जिला नवादा बिहार को उम्मीदवार अशोक मीणा के फर्जी आधार कार्ड, जिस पर एडिटिंग कर अभियुक्त विवेक कुमार मण्डल की फोटो लगी थी,

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

के साथ परीक्षा देने के लिए प्रवेश करते पकड़ा जाने के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 127/2023 अन्तर्गत धारा- 120बी, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त अशोक मीणा पुत्र सुगन लाल मीणा निवासी-उपरोक्त पिछले 08 महीने से वांछित/फरार चल रहा था।

पुलिस टीम ने लगातार जांच करते हुए, स्थानीय मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया। इलेक्ट्रानिक संर्विलांस की सहायता से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार उसके सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अशोक मीणा पुत्र सुगन लाल मीणा निवासी-उपरोक्त को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *