Headlines

NainitalNews:- भीमताल के पास पहाड़ से गिरने से युवक की मौत 

नैनीताल – एस डी आर एफ  टीम को सूचना मिली की भीमताल में सुसाइड पॉइंट के पास दो युवक पहाड़ से नीचे गिर गए है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

घटनास्थल पर दो लड़कों के गिरने की सूचना थी परन्तु मौके पर एक लड़का नाम पंकज विश्वास, उम्र 29, पुत्र परिमल विश्वास गदरपुर उधमसिंह नगर सकुशल मिला गया।

लेकिन दूसरे लड़का पंकज बाला उम्र 32 वर्ष, पुत्र परिमल बाला निवासी गदरपुर उधमसिंहनगर पहाड़ी पर संतुलन बिगड़ जाने की वजह से गिर गया था।एस डी आर एफ टीम ने युवक के शव को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Beautification:- भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च- सचिव डॉ कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *