Headlines

Rudraprayag News – शिव नंदी क्षेत्र के पास एक बोलेरो गिरी खाई में दो की मौत 

रुद्रप्रयाग -देर रात आपदा कण्ट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग ने टीम को सूचित किया गया कि शिव नंदी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

इस सूचना पर टीम निरीक्षक कर्ण सिंह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों और टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

बोलेरो कैम्पर (UK02CA- 0826) था जिसमे दो व्यक्ति सवार थे जोकि लगभग 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दोनों सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक शव को बरामद कर वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाया गया।

ये भी पढ़ें:   Administrative Reshuffle:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के एएसपी बदले

जबकि दूसरे व्यक्ति का शव वाहन के नीचे दबा हुआ था। एस डी आर एफ टीम ने देर रात तक कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन को काटकर दूसरे व्यक्ति के शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक  दरपान सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र भीम सिंह,गंगा सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी :- ग्राम जर्थी होकारा जिला पिथौरागढ़।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *