Headlines

New Delhi:-मुख्यमंत्री धामी और मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से की भेंट 

नई दिल्ली:- एनडीए की नवगठित सरकार में मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड के अल्मोड़ा से जीते अजय टम्टा को मिला कैबिनेट मंत्री का प्रभार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अजय टम्टा को नए दायित्व के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि अजय टम्टा सदैव प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं। वहीं डॉ अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति निष्ठा, लग्न ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि टम्टा का प्रशासनिक अनुभव व जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य के विकास में सहायक सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें:   Release:-सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *