Headlines

New Delhi:-मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी बिधूड़ी के नामांकन रैली में पहुंचे  

नई दिल्ली -मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लाडो सराई, नई दिल्ली में संसदीय क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नामांकन रैली में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद एवं प्यार से निश्चित ही दक्षिणी दिल्ली  रामवीर सिंह बिधूड़ी को सांसद बनाकर सदन में भेजने वाली है।

यहां की जनता मोदी  को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा लोगों के उत्साह और उमंग देखकर लगता है दिल्ली वाकई दिल वालों की है।उन्होंने कहा दिल्ली की सात लोकसभा सीट जीतकर दिल्लीवासी इतिहास दोहराने वाले हैं। दक्षिणी दिल्ली ऐतिहासिक क्षेत्र है। दक्षिणी दिल्ली के लोगों ने हमेशा से भाजपा को मजबूती प्रदान की है।

ये भी पढ़ें:   👣Foot wash :-सीएम धामी ने पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

उन्होने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु कई योजनाओं पर कार्य हुए है। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर दिया गया है। आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्जवला योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ दिया है। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की वजह से दिल्ली अस्त व्यस्त हो गया है, शासन में अनेकों काम ठप पड़ गए हैं,

नैतिकता की दुहाई देकर सत्ता में आने वाले लोग अब जेल में हैं पर फिर भी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। आप पार्टी के सारे मंत्री जेल में हैं। आप एवं विपक्ष के नेता विदेशों में जाकर खालिस्तान समर्थकों के साथ मिलकर मोदी को हटाने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   🗓️Exam Calendar:- उत्तराखंड में 1,632 पदों पर होगी भर्ती, यूकेएसएसएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी भ्रष्टाचारियों ने मिलकर मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बना लिया है। उन्होंने कहा विपक्षी गठबंधन देश विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री को हराना चाहता है। परंतु जनता इन्हें करारा जवाब देगी।

आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने दिल से सत्ता सौंपी थी। पर उन्होंने दिल्ली की जनता को दिल से लूटने का काम किया।उन्होंने कहा अमेठी में भी कांग्रेस के अंतिम दिन आ गए हैं। अमेठी से कांग्रेस के बड़े नेता पर्चा दाखिल करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा का कोई मुकाबला नही है। उन्होंने संसदीय क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली की जनता से भाजपा प्रत्याशी  रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें:   Review:-सावन के प्रथम सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *