Headlines

PauriGarhwalNews:- वन दरोगा को शिकायतकर्ता से सरकारी कार्य की एवज में पन्द्रह हज़ार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा   

पौड़ी गढवाल- शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि 2/3/24 को पैठाणी पौड़ी गढवाल में वन पंचायत पाबो की सभा हुई जिसमें वन पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गाँवो की आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को मुर्गी ,

बकरी पालन आदि कार्यो को विभागीय अनुदान दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी ,शिकायतकर्ता द्वारा बकरी पालन हेतु किये आवेदन के क्रम 50000 रू0 अनुदान विभाग द्वारा उसके खाते में जमा कर दिये गये थे,

वन दरोगा हंस राज पंत द्वारा शिकायतकर्ता से उक्त सम्बन्ध में फार्म आदि भरवाने तथा विभागीय अनुदान पास करवाने की एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है ।शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है ।

ये भी पढ़ें:   Smooth journey :- केदारनाथ हेली सेवा होगी हाईटेक, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम सफर-यूकाडा

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए।

आज  21 मई 24 को चाकीसैंण सैक्सन पावौ रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा हंस राज पंत को शिकायतकर्ता से 15,000/- रूपये (पन्द्रह हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये पैठाणी बाजार जनपद पौड़ी गढवाल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है।

उक्त्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

ये भी पढ़ें:   Inauguration :- सीएम धामी ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण

सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन द्वारा अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Sensei Course Progress Sensei with WooCommerce Paid Courses SEO Engine – Digital Marketing Agency WordPress Theme SEO Friendly Images Pro for WordPress SEO Lounge – Digital Marketing Theme Seocify – SEO And Digital Marketing Agency WordPress Theme SEOCrawler – SEO & Marketing Agency WordPress Seoes – Marketing Agency WordPress Theme Seofy – SEO & Digital Marketing Agency WordPress Theme Seolla - SEO & Digital Marketing Agency Template Kit