Headlines

Poklen Machine :-यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर पर स्यानाचट्टी में चैनेलाइजेशन करने में लगी पोकलेन मशीन

उत्तरकाशी 3अगस्त 2025।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए।

सुरक्षा के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पुरोला को स्यानाचट्टी के नजदीक चैनेलाइजेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में चैनेलाइजेशन के कार्य में तेज़ी लाने के लिए शनिवार सुबह स्यानाचट्टी के लिए अतरिक्त पोकलेन मशीन भेजी गई।

सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि चैनेलाइजेशन हेतु एक अन्य पॉकलेन मशीन को शनिवार शाम को स्यानाचट्टी पहुंचा दिया।

गया तथा वर्तमान में दोनों पोकलेन मशीनों द्वारा कार्य गतिमान है। जल्द ही स्तिथि सामान्य किए जाने की संभावना है।

चैनेलाइजेशन का कार्य तीव्र गति से चल रहा है तथा प्रशासन द्वारा आपदा की प्रत्येक स्थिति से निपटने के सभी जरूरी प्रयास निरंतर जारी है।

ये भी पढ़ें:   Kapat :-शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, डोली ज्वाला मंदिर देवलधार के लिए रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *