Headlines

जमीन की धोखाधड़ी में एक अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा 

ऋषिकेश– थाना रायवाला पुलिस ने जमीनी धोखाधड़ी में 12 सितंबर 23 को पीड़िता नेहा गुसाई पत्नी सन्दीप गुंसाई नि0 गली न0 07 सुमन विहार बापूग्राम ऋषिकेश कि लिखित तहरीर दी जिसमें उन्होंने बताया कि मीना कुमेर सिंह रावत, सतेन्द्र पोखरियाल तथा शिव दयाल रतूडी ने उन्हें छिद्दरवाला, रायवाला में स्थित एक भूमि विक्रय करने की एवज में उनसे ₹ 12,00,000/- की धनराशि प्राप्त करते हुए उनके पक्ष में भूमि की रजिस्ट्री कर उन्हें कब्जा दिया गया, जब वे उस भूमि में बाउंड्री वॉल का निर्माण करने गए तो उन्हें मालूम हुआ कि उस भूमि को अभियुक्त ने पूर्व में ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था, अभियुक्तो उनके परिचित मानसी पत्नी जयदीप बिष्ट निवासी 14, गली न० 7, सुमन विहार बापूग्राम, ऋषिकेश  तथा राखी बिष्ट राणा पत्नी अमित सिंह राणा निवासी ग्राम व पोस्ट मलेथा. तहसील कीर्तीनगर, जिला टिहरी गढ़वाल को भी इसी प्रकार फर्जी दस्तावेज बनाते हुए पूर्व में विक्रय की गई भूमि को दोबारा बेचकर उनकी दी गयी धनराशि को हड़प लिया गया। वादी की दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0 207/2023 धारा 420/467/ 468/ 471/ 427 /506/120बी भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियोग में नामजद अभियुक्त शिवदयाल रतूड़ी उम्र 46 वर्ष को रायवाला पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अन्य वाछिंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस टीम में उ0नि0 कुशाल सिह रावत ,थाना रायवाला, कानि0 73 मुनीष कुमार ,थाना रायवाला, म0कानि0 825 गीता थाना रायवाला।

ये भी पढ़ें:   Save Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *