Headlines

Rescue :- चम्पावत में चलथी आमोड़ी में खाई में गिरा युवक 

चम्पावत –  देर रात थाना चलथी ने  एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति आमोडी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे फिसल कर गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम से अपर उप निरीक्षक डूंगर सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ टीम ने रात के घनघोर अंधेरे में लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त युवक विपिन नगरकोटी पुत्र शंकर दत्त नगरकोटी, उम्र 30 वर्ष,

निवासी दौला बिण पिथौरागढ़ को रेस्क्यू कर रोप की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Achievements:- जन-जन की सरकार, आपके द्वार में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *