Headlines

RishikeshNews:- हत्या के प्रयास में फरार चल रहे अभियुक्त आयुष को पुलिस ने पकड़ा 

ऋषिकेश –  संदीप भंडारी पुत्र दयाल सिहं भंडारी निवासी 14 बीघा , मुनि की रेती, टिहरी गढवाल ने 2 सितम्बर को योगेश डिमरी को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी,

तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0स0- 456/24 धारा 109(1)/352 बी0एन0एस0 बनाम सुनील गंजा आदि पंजीकृत किया गया था, उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए।

02 सितम्बर 24 को ही मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सुनील उर्फ गंजा पुत्र लाखन नि0 गली0 02 इन्द्रानगर ऋषिकेश उम्र- 61 वर्ष को शनि देव मन्दिर रानीपोखरी से गिफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में जेल में बन्द है।

ये भी पढ़ें:   Appointment:- उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगण को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी नियुक्ति 

घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को ठोस साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियोग की विवेचना के दौरान इस घटना में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त सुनील उर्फ गंजा के पुत्र आयुष वालिया का नाम प्रकाश में आया।

पुलिस टीम ने  16 सितम्बर 24 को अभि0 आयुष वालिया पुत्र सुनील उर्फ गंजा निवासी 55, इन्द्रानगर ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष को इन्द्रानगर ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WordPress Multilingual CMS WordPress Plugin WordPress Multilingual Contact Form 7 Addon WordPress Multilingual Gravity Forms Multilingual Add-On WordPress Multilingual MailChimp WordPress Multilingual Media Add-On WordPress Multilingual Multisite WordPress Multilingual String Translation Addon WordPress Multilingual Translation Analytics Add-On WordPress Multilingual Translation Management Addon WordPress Multilingual WooCommerce Gateways Country Limiter Add-On