Headlines

RudraprayagNews:-बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र पहुंचे केदारनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रूद्रप्रयाग – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंच कर उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीकेटीसी के निर्माणाधीन भवन व यात्री सुविधाओं के लिए बनाए जा रहे रैन शेल्टर का निरीक्षण किया।

अजेंद्र ने सुबह केदारनाथ पहुंच कर सबसे पहले हैली पैड के निकट बन रहे रैन शेल्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को रैन शेल्टर का निमार्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रैन शेल्टर बनने से यात्रियों को बारिश से बचाव में मदद मिलेगी। रैन शेल्टर में ठंड से बचाव के लिए अलाव इत्यादि की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही यहां पर बीकेटीसी एक सूचना केंद्र भी स्थापित करेगी, जहां पर यात्रियों को विभिन्न सूचनाएं प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

अजेंद्र ने केदारनाथ धाम में मंदिर के समीप बीकेटीसी के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस भवन में बीकेटीसी के कार्यालय से लेकर कार्मिकों के निवास की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द इस भवन का निर्माण कार्य पूरा करा कर एक सप्ताह के भीतर इसे मंदिर समिति को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर में दर्शन व्यवस्था का जायजा भी लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए की वर्तमान में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि होने लगी है। आगामी कुछ दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी वृद्धि के आसार हैं। लिहाजा, श्रद्धालुओं को सुगम व सरल दर्शन हो सकें, इसके लिए प्रयास जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *