Headlines

RudraprayagNews:-एमआई 17 ने दस श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर पहुंचा गौचर

रूद्रप्रयाग – केदारघाटी में बुधवार रात्रि को हुई अत्यधिक बारिश से लिनचोली के समीप जंगलचट्टी में बादल फटने से रामबाड़ा, भीमबली लिनचोली का रास्ता पूरी तरह से बंद होने के बाद से जिला प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में लगा है।

एयर लिफ्ट में तेजी लाने के लिए वायु सेना का चिनूक एवं एमआई 17 विमान भी शुक्रवार सुबह गौचर पहुंच गए हैं। एमआई 17 ने एक चक्कर लगाकर दस श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर गौचर पहुंचा दिया है।

उधर भीमबली और लिनचोली से भी यात्रियों को एयर लिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। वहीं मैनुअल रेस्क्यू भी लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:   Powerful Medium:- विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम -  धामी

देर रात तक पैदल मार्ग से सोन प्रयाग पहुंचने वाले यात्रियों को सुरक्षित सोन प्रयाग बाजार तक पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *