Headlines

Rudrapur News:- महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला को प्रधानमंत्री का विरोध करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले रुद्रपुर में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा सहित महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली को प्रदर्शन करने पर  पुलिस ने गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय न मिल पाने पर प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराना चाहती थीं।

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार उत्तराखंड आए, लेकिन उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं दिला पाए और ना ही उन्होंने इस तरफ ध्यान दिया। राजनीति

ये भी पढ़ें:   Reserve:- विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

आज प्रधानमंत्री के रुद्रपुर आगमन से पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा सहित महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली जैसे ही अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डीडी चौक पहुंची,

वहां तैनात पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की पुलिस से काफी नोक झोंक भी हुई। यहां प्रदेश अध्यक्ष रौतेला,मीना शर्मा,और मोनिका ढाली ने प्रधानमंत्री गो बैक के नारे भी लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *