Headlines

Champawat News:- लोहाघाट में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

25 .95 ग्राम स्मैक के साथ स्मैक तस्कर गिरफ्तार लोहाघाट पुलिस व एएनटीएफ की बड़ी सफलता।


चंपावत – नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत लोहाघाट पुलिस व एएनटीएफ को बड़ी सफलता मिली है।एसपी अजय के निर्देश पर लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व मे एएनटीएफ प्रभारी सोनू सिंह व थाना लोहाघाट पुलिस ने जंतोला बाराकोट को जाने वाले तिराहे पर

सोमवार देर शाम चेकिंग के दौरान स्मैक तस्कर अभिषेक चंद्र (उम्र 32 ) निवासी लोहाघाट को 25. 95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है मंगलवार को एसओ लोहाघाट सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया अभियुक्त अपनी अपनी मोटरसाइकिल बुलेट UK03C-4987 में अवैध स्मैक नानकमत्ता से खरीद कर ऊंचे दामों में बेचने के लिए

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

पिथौरागढ़ की ओर रहा था चेकिंग के दौरान आरोपी से 25.95 ग्राम स्मैक व 15 हजार नकद बरामद हुए हैं जो कि उसने स्मैक बेचकर कमाए थे एस ओ कोरंगा ने बताया फर्द के आधार पर अभियुक्त अभिषेक ओली के विरुद्ध थाना

लोहाघाट में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है एसओ ने बताया आरोपी लंबे समय से लोहाघाट क्षेत्र में स्मैक तस्करी के काम में लिफ्त था तथा स्मैक तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक हेमंत कठैत द्वारा की जा रही है। एस ओ कोरंगा ने कहा लोहाघाट पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है कई तस्करों को पड़कर जेल भेजा जा चुका है एसओ ने क्षेत्र के नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

कहा नशे का काला कारोबार छोड़ दे अन्यथा जेल के दरवाजे उनके लिए खुले हैं मालूम हो इस समय चंपावत पुलिस एसपी अजय गणपति के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं।

रविवार को भी लोहाघाट पुलिस और एएनटीएफ ने 1 किलो से अधिक चरस के साथ महिला तस्कर व एक हिस्ट्री सीटर को गिरफ्तार किया था अभी तक चंपावत पुलिस 50 किलो से अधिक चरस बरामद कर नशा तस्करों को जेल भेज चुकी है।

पुलिस टीम में एएनटीएफ प्रभारी सोनू सिंह ,अपर उप निरीक्षक नरेश कुमार ,हेड कांस्टेबल अशोक वर्मा एएनटीएफ ,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ,हेड कांस्टेबल संजय जोशी थाना लोहाघाट शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *