Headlines

Strategy:-भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लिए जाएंगे कई फैसले

देहरादून- उत्तराखंड में निकायों के लिए नामांकन हो गए है अब नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है दो जनवरी को नाम वापसी होंगे वहीं तीन जनवरी की सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

वही निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक प्रदेश मुख्यालय में की इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संगठन महामंत्री अजय कुमार के साथ साथ वरिष्ट नेता मौजूद रहे।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि निकाय चुनावों में रणनीति के लिए आज चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Passenger Injured :- टिहरी में बड़ा बस हादसा टला, जौलांगी के पास पलटी बस, कई यात्री घायल

जिसमें निकाय चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी इसके साथ साथ आज चुनावों को लेकर भाजपा की एक वर्चुअल बैठक भी हुई जिसमें पार्टी के पदाधिकारी के साथ साथ कैबिनेट मंत्री भी जुड़े है।

और सभी को एकजुटता से चुनाव लड़ने की बात कही गई वही उन्होंने कहा कि जो नाराज़ है उनको मनाने का प्रयास सभी के द्वारा किया जाएगा और दो तारीख तक ज्यादातर लोगों को मना लिया जाएगा।

अगर पार्टी के खिलाफ़ कोई चुनाव लड़ता है या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होता है उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *