Headlines

TehriGarhwalNews:- बूढ़ाकेदार में भटके कावड़ियों का SDRF ने किया रेस्क्यू 

टिहरी – 28 जुलाई की शाम को बूढ़ाकेदार क्षेत्र में 21 कावड़ियों का एक समूह गंगोत्री से लौटते समय रास्ता भटक गया । कंट्रोल रूम  टिहरी ने एस डी आर एफ टीम को इस बारे में सूचना दी।

एस डी आर एफ और पुलिस के साथ साझा किया गया। एस डी आर एफ के सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी, बूढ़ाकेदार, ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना पहले से मिल गई थी और वे अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हो चुके थे।

इस बचाव अभियान में बूढ़ा केदार क्षेत्र में भारी बारिश के बीच पूर्व से ही तैनात एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने सभी 21 कावड़ियों को भारी बारिश के बीच दुर्गम पहाड़ी मार्ग एवं उफनती नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:   Review:-सावन के प्रथम सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कावड़ियों का यह समूह, जिसमें 21 लोग शामिल थे, बूढ़ाकेदार से करीब 03 किलोमीटर दूर झाला नामक स्थान पर फंसा हुआ था। इलाके में सड़कों की हालत खराब होने के कारण एस डी आर एफ टीम पैदल ही उस स्थान तक पहुंची।

29 जुलाई की सुबह 6:12 बजे,  एस डी आर एफ टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी ने जानकारी दी कि सभी 21 कावड़ियों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है। इन कावड़ियों में शामिल आकाश कुमार, पुत्र तालेवर सिंह,सोनू, पुत्र हंसराज सिंह, सुमित कुमार, पुत्र जयदेव सिंह,आकाश कुमार, पुत्र रोहतास सिंह, मोहित कुमार, पुत्र उदल सिंह, सचिन कुमार, पुत्र टीकम सिंह,

ये भी पढ़ें:   👣Foot wash :-सीएम धामी ने पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

संजय कुमार, पुत्र हरपाल सिंह,सौरव कुमार, पुत्र कलवा सिंह,महेंद्र कुमार, पुत्र हुकम सिंह, परवेंद्र, पुत्र खूबी सिंह, बबलू कुमार, पुत्र प्रेम सिंह,सुनील कुमार, पुत्र गोविंदा,अमित कुमार गुप्ता, पुत्र शिवदत्त गुप्ता, सुशील कुमार, पुत्र गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, पुत्र हरपाल कुमार, मनीष, पुत्र राजेश, ललित कुमार, पुत्र वीरेंद्र सिंह, सुभाष, पुत्र कुररी सिंह,आशीष, पुत्र सुरेंद्र कुमार,

भूपेंद्र, पुत्र रमेश चंद्र,राजू, पुत्र डालचंद्र ये सभी कावड़ियों को बूढ़ाकेदार बस स्टैंड पर पहुंचाया गया, जहां उनके लिए खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कांवड़ियों के समूह द्वारा इंस्पेक्टर दीपक जोशी और एस डी आर एफ टीम के सदस्यों की तत्परता और समर्पण की सराहना की गई। सभी कावड़िए सकुशल और सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *